बहादुरगढ़ शहर को स्वच्छ बनाने में हर वर्ग का सहयोग जरूरी: डीएमसी

बहादुरगढ़। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) अभिनव सिवाच ने वीरवार को विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने झज्जर रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।डीएमसी अभिनव सिवाच ने सफाई कर्मचारियों के साथ श्रमदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वच्छता कार्य के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे शहर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्थान पर कूड़ा जमा न होने दिया जाए। साथ ही शहर के सभी गार्बेज डंपिंग प्वाइंट्स को भी पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिए। डीएमसी ने बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों को भी साथ जोड़ा जाएगा ताकि जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 22:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बहादुरगढ़ शहर को स्वच्छ बनाने में हर वर्ग का सहयोग जरूरी: डीएमसी #CooperationFromEverySectionOfSocietyIsEssentialToMakeBahadurgarhCityClean:DMC #SubahSamachar