Covid-19: वाराणसी में 27 दिन का मासूम मिला कोरोना संक्रमित, अब तक चार लोगों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि

वाराणसी जिले में एक बार फिर कोरोना की दस्तक को लेकर हर कोई हैरत में आ गया है। सोमवार को सवा दो साल का एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिला है। ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसको अस्पताल में ही एक अलग वार्ड में रखा गया है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक भारद्वाज के निर्देशन वाली टीम उसकी देखरेख में लगी है। आंध्र प्रदेश से शुरू कोविड का संक्रमण अब धीरे धीरे कई जगहों पर फैलता नजर आ रहा है। अब तक बनारस में पिछले 20 दिन में तीन मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। सोमवार को चंदौली निवासी 2.3 वर्ष के एक बच्चे को तेज बुखार, दौरे पड़ने की समस्या थी। परिजनों ने ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बाल रोग विशेषज्ञ ने देखा तो उन्होंने कोरोना जांच कराए जाने की सलाह दी। इसे भी पढ़ें;UP: विंध्याचल में छप्पन भोग व 51 किलो का घंटा अर्पित, दर्शन के बाद शिवपाल यादव ने राम मंदिर मामले पर कसा तंज डॉ. आलोक भारद्वाज ने बताया कि तीसरे लहर के समाप्त होने के बाद बच्चे में कोरोना का यह पहला केस है। बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के सदस्यों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। डॉक्टर भारद्वाज ने बताया कि अगर किसी को बुखार है तो उनको इस समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। विशेषकर बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बाहर जाने पर जरूरत पड़ने पर मॉस्क भी पहनाया जाना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Covid-19: वाराणसी में 27 दिन का मासूम मिला कोरोना संक्रमित, अब तक चार लोगों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #CoronaInVaranasi #CoronaActiveCase #SubahSamachar