Panipat News: बाहरी कॉलोनियों में उखाड़ी गई सड़कों को बनाएगा निगम

मेयर कोमल सैनी ने ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर की चर्चापानीपत। नगर निगम बाहरी कॉलोनियों में अमृत योजना में उखाड़ी गईं सड़कों और गलियों को फिर से बनाएगा। इनमें से करीब छह स्थानों पर काम चल रहा है। इनका निर्माण कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही निगम की ओर से सेक्टर-13-17 में सड़कों के सौदर्यीकरण का काम तेज कर दिया गया। मेयर कोमल सैनी ने इस संबंध में सोमवार को ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय में नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों की बैठक ली और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की। मेयर ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को गति देने, कार्यस्थल का निरीक्षण करने, पारदर्शिता बनाए रखने, जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के आदेश दिए। इसके साथ बजट के सही उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाए और स्थानीय पार्षदों की ओर से जनहित में भेजे गए प्रस्ताव को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। पार्षद जनता की ओर से चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं। अधिकारी कोई भी कार्य शुरू करने से पहले पार्षद से चर्चा करें। तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि अमृत योजना के तहत काॅलोनियों में सीवर और पेयजल की लाइन बिछा दी गई हैं। अब सड़क व गली बनाई जानी हैं। इनमें कुछ का काम बाकी है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सेक्टर 13 -17 में सौंदर्यीकरण पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी, कार्यकारी अभियंता नवीन शहरावत व सुमित नांदल मौजूद रहे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 03:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: बाहरी कॉलोनियों में उखाड़ी गई सड़कों को बनाएगा निगम #CorporationWillRepairUprootedRoadsInOuterColonies #SubahSamachar