कफ सिरप: प्रशांत, विकास और प्रतीक गुजराती की 22 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; भगोड़े शुभम के करीबियों की तलाश

Varanasi News:कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के आरोपी विकास सिंह नरवे, प्रशांत उपाध्याय उर्फ लड्डू और प्रतीक कुमार गुजराती की 22 करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क होगी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की आपराधिक कृत्य से अर्जित संपत्तियों के जब्तीकरण के संबंध में नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 18 अप्रैल को पेशी का भी आदेश दिया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसआईटी की प्रभावी पैरवी के चलते आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नरवे के मूल निवासी विकास सिंह की जौनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के तरुण मित्र रोड, वाजिदपुर में 39.46 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति चिह्नित की गई है। इसमें 10 लाख रुपये की जमीन, 25 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर, चार लाख रुपये की छोटी कार और बैंक खाते में 27 हजार रुपये फ्रीज हैं। पांडेयपुर खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी कुंज निवासी प्रतीक कुमार गुजराती की 1.39 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित हुई है। इसमें 1.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और बैंक खातों में फ्रीज 50,625 रुपये हैं। भेलूपुर थाना क्षेत्र के बिरदोपुर शंकरपुरी कॉलोनी निवासी प्रशांत उपाध्याय की 20.48 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित की गई है। इसमें 20 करोड़ चार लाख रुपये की अचल संपत्ति और बैंक खातों में फ्रीज 44,20,452 रुपये हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 23:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कफ सिरप: प्रशांत, विकास और प्रतीक गुजराती की 22 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क; भगोड़े शुभम के करीबियों की तलाश #CityStates #Varanasi #CoughSyrup #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar