Cough Syrup Case: पांच आरोपियों को 1050 किमी तक किया ट्रैक, एसआईटी ने 86 दिन बाद मिर्जापुर से दबोचा

कमिश्नरेट की एसआईटी ने कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पांच खास सहयोगियों दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अंकुश सिंह, घनश्याम और अभिनव कुमार यादव को रविवार की सुबह भोरसर लिंक रोड मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया। 15 नवंबर 2025 को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी 86 दिन से आरोपियों के पीछे लगी थी। ऐसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी दिवेश और अमित को वाराणसी से 1050 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश से ट्रैक किया था। कुछ दिन बाद आरोपियों की लोकेशन 240 किमी दूर मध्य प्रदेश में मिली। जब तक गिरफ्तारी के लिए टीम मध्य प्रदेश पहुंचती तब तक आरोपियों ने ठिकाना बदल लिया था। इस बीच मिर्जापुर के भोरसर लिंक रोड के पास सटीक लोकेशन मिली और दबिश देकर पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया। वाराणसी से भोरसर लिंक रोड की दूरी 67 किलोमीटर है। तीन पर 25-25 हजार का घोषित था इनाम गिरफ्तार अमित जायसवाल, दिवेश जायसवाल और अंकुश सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दिवेश, अमित जायसवाल समेत कुछ अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी पर दो दिन बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, लोकेशन डेटा, बैंक ट्रांजैक्शन, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर साफ हुआ कि आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को वाराणसी लाया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 10:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cough Syrup Case: पांच आरोपियों को 1050 किमी तक किया ट्रैक, एसआईटी ने 86 दिन बाद मिर्जापुर से दबोचा #CityStates #Varanasi #Mirzapur #UttarPradesh #CoughSyrupCase #ShubhamJaiswalVaranasi #CrimeNews #SubahSamachar