कफ सिरप: 25-25 हजार इनामी पिता-पुत्र अरेस्ट, ई-वे बिल से करते थे अवैध करोबार; शुभम जायसवाल अब तक वांछित

Varanasi News: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध करोबार करने के आरोपी 25-25 हजार के इनामी सिंडिकेट इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनोज यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव को कोतवाली पुलिस और एसआईटी ने बृहस्पतिवार की रात रामनगर के टेंगरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। जैतपुरा के औसानगंज निवासी मनोज यादव ने शुभम जायसवाल के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित ई-वे बिल तैयार कर कफ सिरप की खरीद-बिक्री वाराणसी समेत पूर्वांचल में की है। इसका इस्तेमाल नशे के लिए किया गया है। कोतवाली में मनोज यादव नामजद है और रामनगर थाने में मनोज तथा उसके बेटे लक्ष्य यादव पर प्राथमिकी दर्ज है। पिछले मंगलवार को मनोज और उसके बेटे की 13.53 करोड़ की संपत्ति भी पुलिस ने ज़ब्त की थी। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मनोज यादव और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। उन्हें शुक्रवार की सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। कफ सिरप मामले में वांछित पिता-पुत्र पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री से अर्जित संपत्ति का निवेश मनोज ने अपनी रियल एस्टेट कंपनी एमएसएस इंफ्रा में किया है। मनोज यादव एलएमएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर है। पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने शैली ट्रेडर्स से लाखों बोतल कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की है। सप्तसागर दवा मंडी के जरिए उसकी शुभम से मुलाकात हुई थी। फर्जी बिल और जीएसटी के जरिये माल का परिवहन कराया जाता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 00:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कफ सिरप: 25-25 हजार इनामी पिता-पुत्र अरेस्ट, ई-वे बिल से करते थे अवैध करोबार; शुभम जायसवाल अब तक वांछित #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar