कफ सिरप: भोला जायसवाल की संपत्ति कुर्की पर सुनवाई आज, भोला को भेजा जेल; मीडिया पर झल्लाया आरोपी

UP Crime: कफ सिरफ प्रकरण में आरोपी भोला जायसवाल और उसके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने को लेकर दाखिल पुलिस की अर्जी पर अपर जिला जज/14वां वित्त आयोग मनोज कुमार की अदालत में अब तीन फरवरी को सुनवाई होगी। सोमवार को आरोपी भोला प्रसाद को सोनभद्र जेल से वारंट-बी पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने भोला जायसवाल को सारनाथ और रोहनिया थाने में दर्ज कफ सिरफ मामलों में न्यायिक रिमांड बनाते हुए 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सुनवाई के दौरान भोला जायसवाल की ओर से संपत्ति कुर्की की अर्जी पर आपत्ति दाखिल की गई। इसमें कहा गया कि जिस धारा के तहत पुलिस ने आरोपी व उसके परिवार की संपत्ति कुर्क करने की अर्जी दी है, वही धारा हाईकोर्ट में चुनौती के अधीन है। दूसरे जिले में इसी आरोपी द्वारा दाखिल याचिका अभी लंबित है। ऐसे में पुलिस को फिलहाल इस धारा के तहत संपत्ति अटैच करने का अधिकार नहीं है। इससे पहले आरोपी की पत्नी शारदा जायसवाल और पुत्री प्रगति जायसवाल की ओर से अधिवक्ता ने भी आपत्ति दाखिल की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 23:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कफ सिरप: भोला जायसवाल की संपत्ति कुर्की पर सुनवाई आज, भोला को भेजा जेल; मीडिया पर झल्लाया आरोपी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar