Mandi News: पार्षदों ने संभाली स्वच्छता अभियान की कमान
सरकाघाट (मंडी)। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद सरकाघाट में 5 से 12 जून तक पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नगर परिषद के सभी 7 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया। नगर परिषद सरकाघाट के कार्यकारी अधिकारी मुनीष कुमार ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश शहरी विकास निदेशालय के दिशा-निर्देशों से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मौसमी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 16:48 IST
Mandi News: पार्षदों ने संभाली स्वच्छता अभियान की कमान #CouncilorsTakeChargeOfTheCleanlinessDrive. #SubahSamachar
