Aligarh News: भाजपा नेता संग ब्लैकमेलिंग में दंपती गिरफ्तार, अधिवक्ता ने दी थी आईडी
महानगर के एक भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के मामले में एक दंपती को बन्नादेवी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पूछताछ में महिला ने अधिवक्ता द्वारा क्लाइंट बताए जाने और फिर आईडी देकर उस पर वीडियो वायरल करने की जानकारी दी है।इस मामले में पीड़ित भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी निधीश कांत भट्ट हैं। उनकी शिकायत पर थाना बन्नादेवी पुलिस ने महिला पूजा और खुद को अधिवक्ता बताने वाले अनूप कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसमें कहा गया कि 10-12 दिन पहले निधीश कांत भट्ट की फेसबुक मैसेंजर पर पूजा नाम की महिला से बातचीत शुरू हुई थी।आरोप है कि महिला ने फ्लैट बेचने के बहाने उन्हें 30 जुलाई को क्वार्सी बाईपास स्थित स्वर्ण जयंती नगर बिजली घर के पीछे बुलाया। वहां पहुंचने पर उन्हें साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिला दिया गया। फिर नशे में उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।आरोप है कि मौके पर मौजूद अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की अंगूठी, चेन और जेब में रखे 12 हजार रुपये भी निकाल लिए। बाद में पूजा ने व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद खुद को अधिवक्ता अनूप कौशिक बताने वाले व्यक्ति ने फोन कर वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे अपराध में फंसाने की धमकी दी। इस धमकी पर पहले उन्होंने दो लाख रुपये दे दिए। बाद में पांच लाख की डिमांड की गई।सीओ द्वितीय धनंजय के अनुसार इस मामले में अतरौली के रहने वाले श्रवण कुमार व क्वार्सी के स्वर्ण जयंती नगर में रहने वाली उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने स्वीकारा है कि अधिवक्ता ने उन्हें क्लाइंट बताए थे। महिला का पति इस धंधे में सहयोग करता है। अधिवक्ता द्वारा दी गई आईडी से ही उन्होंने निधीश संग इस घटना को अंजाम दिया था। सीओ ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 01:55 IST
Aligarh News: भाजपा नेता संग ब्लैकमेलिंग में दंपती गिरफ्तार, अधिवक्ता ने दी थी आईडी #AligarhNews #Crime #SubahSamachar
