Gorakhpur News: दंपतियों ने हवन में दी आहुति, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

- विष्णु मंदिर में पुराण परायण और अखंड श्रीहरि संकीर्तन की पूर्णाहुतिसंवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। असुरन स्थित विष्णु मंदिर में मानस उत्थान समिति की ओर से आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का समापन बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुआ। दंपतियों ने हवन में आहुति दी। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। मुख्य यज्ञाचार्य पंडित सुंदर श्याम त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य यजमान शरदेंदु पांडेय, माया रानी समेत 73 दंपतियों ने हवन में आहुतियां देकर सर्वकल्याण की कामना की। दोपहर में पुराण परायण और अखंड श्रीहरि संकीर्तन की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर सर्वजन के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने कथा व्यास, यज्ञाचार्यों, पुराण परायण करने वाले आचार्यों, संकीर्तन मंडली, रामलीला मंडली, अतिथियों, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं और यजमानों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का समर्पण सनातन परंपरा के संरक्षण के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है। समिति आगे भी सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन करती रहेगी।इस अवसर पर दयानंद शर्मा, शीतल पांडेय, विद्यानंद यादव, शिशिर वर्मा, डीएन यादव, विकास वर्मा, मीरा दुबे, मीनाक्षी सिंह, अमरनाथ श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, जितेंद्र प्रसाद द्विवेदी और ज्योति कुमारी का विशेष योगदान रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: दंपतियों ने हवन में दी आहुति, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु #CouplesOfferedOblationsInThe*havan* #WhileDevoteesFlockedToTheGrandCommunityFeast(*bhandara*). #SubahSamachar