UP: काशी में बनेगा अमेरिका के लोकप्रिय खेल पिकलबॉल का कोर्ट, इन स्थानों का चयन; गेमिंग जोन में फन एक्टिविटी

अमेरिका का लोकप्रिय खेल पिकलबॉल अब काशी में भी खेला जाएगा। इसका कोर्ट बनाने के लिए शहर में चार जगहों पर स्थान देखे गए हैं। जहां के गेमिंग जोन में इसे प्रमुखता दी जाएगी। नगर निगम की ओर से इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। सिगरा और लालपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम के अलावा नदेसर तालाब और आईपी विजया के पास गेमिंग जोन में कोर्ट बनाने की तैयारी है। इस कोर्ट में कई फन एक्टिविटी भी होंगी जो आम जनता के लिए भी उपलब्ध रहेंगी। स्पोर्ट्स एंड फिटनेस इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसएफआईए) के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में पिकलबॉल की लोकप्रियता में तीन वर्षों में 223.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रमुख शहरों में आउटडोर पिकलबॉल कोर्ट की संख्या पिछले सात वर्षों में 650 प्रतिशत बढ़ गई है और अमेरिका के 100 सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में इसके 3,000 से ज्यादा कोर्ट हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: काशी में बनेगा अमेरिका के लोकप्रिय खेल पिकलबॉल का कोर्ट, इन स्थानों का चयन; गेमिंग जोन में फन एक्टिविटी #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar