सीपीआरआई भर्ती 2026: 110 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, इंजीनियरिंग से 10वीं पास तक के लिए मौका

CPRI Recruitment 2026: केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने विभिन्न गैर-कार्यकारी और कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। संस्थान ने विज्ञापन संख्या CPRI/06/2026 के तहत कुल 110 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। नोटिस 14 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-I, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन ग्रेड-I, असिस्टेंट ग्रेड-II, टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-I, साइंटिफिक असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) समेत कई पद शामिल हैं। सीपीआरआई विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। भर्ती से जुड़ी सूचनाएं संस्थान के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जारी की जाती हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 14, 2026, 15:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीपीआरआई भर्ती 2026: 110 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, इंजीनियरिंग से 10वीं पास तक के लिए मौका #GovernmentJobs #National #CpriRecruitment2026 #SubahSamachar