Gurugram News: क्राफ्ट अकादमी ने आरजी अकादमी को पांच विकेट से दी मात

फोटो..संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। जिले के द शिक्षियान स्कूल के क्रिकेट मैदान पर शनिवार को क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी और आरजी क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। क्राफ्ट अकादमी ने आरजी क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।आरजी अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में आठ विकेट खोकर 250 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राफ्ट अकादमी ने 25 ओवरों में 251 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े सूत्रधार रहे चेतन ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: क्राफ्ट अकादमी ने आरजी अकादमी को पांच विकेट से दी मात #CraftAcademyDefeatedRGAcademyByFiveWickets. #SubahSamachar