Kullu News: भिंडी थाच में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

जिले की 100 से अधिक टीमें ले रही हैं हिस्सासंवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। तीर्थन के भिंडी थाच मैदान में शहीद लगन चंद मेमोरियल क्रिकेट कप का आगाज पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह ने किया। 8700 फीट की ऊंचाई पर हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहीद लगन चंद की पत्नी और बेटा मास्टर सक्षम बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।हितेश्वर सिंह ने कहा कि खेलकूद का युवाओं के जीवन में विशेष महत्व है। इससे जहां युवा शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, वहीं नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रहते हैं। शहीद लगन चंद की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए भी प्रेरित करेगी। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में इस बार 100 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष निक्का राम, सचिव मनोहर लाल ने कहा कि प्रतियोगिता का पहला मैच व्हाइट स्टोन भिंडी थाच और शिली इलेवन के बीच होना था। खराब मौसम के चलते यह मैच पूरा नहीं हो पाया। मौसम साफ होने पर सभी मैच शेड्यूल के अनुसार होंगे। इस दौरान शिल्ली पंचायत के निवर्तमान उप प्रधान मोहर सिंह ठाकुर, हेत राम, मोती राम, योग राज, पदम सिंह, गोकुल चंद, पंकू आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 17:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: भिंडी थाच में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज #CricketCompetitionBeginsInBhindiThach #SubahSamachar