Aligarh News: पहली बार क्रिकेट विशेषज्ञ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की तैनाती
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार क्रिकेट विशेषज्ञ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की तैनाती हुई है। मंगलवार को अमित पाल ने उप जिला क्रीड़ा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।अलीगढ़ के खेल विभाग के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब क्रिकेट पृष्ठभूमि से जुड़े किसी अधिकारी को उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को उम्मीद है कि स्टेडियम में क्रिकेट सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में ठोस पहल होगी।वर्ष 2020-21 में अंशकालिक क्रिकेट प्रशिक्षक अरुंधति के कार्यकाल के बाद से स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षक की नियमित तैनाती नहीं हो सकी थी। इससे क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।क्रिकेट विशेषज्ञ अमित पाल के कार्यभार ग्रहण करने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था और क्रिकेट गतिविधियों को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ जनपद की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा और अलीगढ़ में क्रिकेट को नई पहचान मिल सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:51 IST
Aligarh News: पहली बार क्रिकेट विशेषज्ञ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी की तैनाती #AligarhNews #Sports #SubahSamachar
