Meerut News: कंकरखेड़ा में क्रिकेेट टूर्नामेंट शुरू
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित सनातन धर्म क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को मोहन लाल कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने किया। प्रतियोगिता में पहला मैच तक्षशिला पब्लिक स्कूल और रुद्रा के बीच खेला गया। इसमें रुद्रा की टीम ने जीत प्राप्त की। इस मौके पर डॉ. रविंद्र भारद्वाज, डॉ. राजेश, सुभाष शर्मा, अंकित शर्मा, अम्बरीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 20:50 IST
Read More:
Cricket Tournament Begins in Kankerhera
Meerut News: कंकरखेड़ा में क्रिकेेट टूर्नामेंट शुरू #CricketTournamentBeginsInKankerhera #SubahSamachar
