Jammu News: दुकानदार की टांग तोड़ने वाले बदमाशों की अभी पहचान भी नहीं कर पाई पुलिस
फाॅलोअप - शनिवार को पुलिस चौकी के पास वेयर हाउस में नकाबपोशों ने बैट-डंडों से किया था हमला -पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगअमर उजाला ब्यूरोजम्मू। वेयर हाउस पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दुकानदार मुकेश शर्मा पर हुए जानलेवा हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस तीनों हमलावरों और उनकी बाइक की पहचान नहीं कर पाई है।हैरानी की बात है कि जिस इलाके में दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही रहती है और पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहती है, वहां हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। हमले में घायल मुकेश शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी एक टांग फ्रैक्चर हुई है और प्लास्टर चढ़ाया गया है। वह फिलहाल घर पर हैं। घटना से खौफजदा मुकेश और उनके परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।---देर शाम तक चलता है कारोबार, दुकानदारों में डरवारदात के बाद वेयर हाउस के दुकानदारों में असुरक्षा का माहौल है। उनका कहना है कि बाजार में देर शाम तक कारोबार चलता है और रात में भी दुकानदारों को आना-जाना पड़ता है। मुकेश के परिजन रोहित शर्मा ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और हमले के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि ऐसी वारदात दोबारा न हो।---नंबर प्लेट पर टेप, चेहरे ढककर पहुंचे थे हमलावरबता दें कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बुलेट सवार तीन नकाबपोश युवक मुकेश शर्मा पर बैट और डंडों से हमला कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे ढक रखे थे और बाइक की नंबर प्लेट पर भी टेप चिपका रखा था। हमले में मुकेश की टांग टूट गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।---
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:59 IST
Jammu News: दुकानदार की टांग तोड़ने वाले बदमाशों की अभी पहचान भी नहीं कर पाई पुलिस #CrimeNews #SubahSamachar
