Jammu News: रंजिश में तेजधार हथियार से हमला, युवक घायल
मीरां साहिब। गांव नडी में मंगलवार शाम पारिवारिक रंजिश के चलते तेजधार हथियार से हमला कर युव को घायल कर हमलावर भाग निकला। घायल अमनदीप सिंह को परिजन ने आरएस पुरा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसके पड़ोसी ने पारिवारिक दुश्मनी की वजह से हमला किया है। मीरां साहिब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 02:49 IST
Read More:
Crime news
Jammu News: रंजिश में तेजधार हथियार से हमला, युवक घायल #CrimeNews #SubahSamachar
