Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली

प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग और लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद माल बरामदी के लिए ले जाते समय मौका पाकर आरोपी ने पुलिस फायरिंग कर दी। जिसमें एक सिपाही को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली से आरोपी घायल हो गया। सिपाही और बदमाश दोनों को लालगंज सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा,एक कारतूस,खोखा और छीनी गई पीली धातु की चेन बरामद की गई। रविवार कोपुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना लीलापुर मेंपंजीकृत लूट के मुकदमे सेसंबंधित अभियुक्त विपिन सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शीतला बक्स का पुरवाथाना संग्रामपुर जनपद अमेठी, थाना लालगंज प्रतापगढ़में दर्ज मुकदमें गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष लीलापुर मय पुलिस टीम एवं विवेचक द्वारा थाना लालगंज पहुंचकर आरोपी से नियमानुसार पूछताछ की गई।जिसमें उसने 16 मार्च की घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस एवं छिनी गई पीली धातु की चैन का हिस्सा ग्राम कमौरा के पास सई नदी के निकट झाड़ियों में छिपाना स्वीकार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम बरामदगी के लिए उसको मौके पर लेकर पहुंची। इसी बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर जान सेमारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाहीराजकुमार सिंह घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, गोली विपिन सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, सिपाही को भी लगी गोली #CityStates #Pratapgarh #PratapgarhNews #SpPratapgarh #PratapgarhEncounterNews #SubahSamachar