Delhi: बिल्डर कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला पवन पहलवान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज क्षेत्र में बिल्डर के कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी एवं वांछित बदमाश पवन पहलवान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी श्री रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान बदमाश ने अपने आप को चारों ओर से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा एवं कानून के अनुरूप न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अदम्य साहस का परिचय दिया। बदमाश द्वारा चलाई गई दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे उनकी जान बच गई। इस दौरान उनके हाथ में भी चोट आई है और उनका उपचार जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 08:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi: बिल्डर कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला पवन पहलवान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी #CityStates #DelhiNcr #PoliceEncounter #Encounter #DelhiPolice #PawanPehalwan #SubahSamachar