अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के कारण संकट: संभल कर खर्च करें गैस, अब 25 दिन पर मिलेगा सिलिंडर
एलपीजी ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि गैस संभल कर खर्च करें। 15 दिन में मिलने वाला गैस सिलिंडर अब 25 दिन पर मिलेगा। यह संकट अमेरिका, ईरान, इस्राइल के बीच चल रही तनातनी के चलते उत्पन्न हुआ है। हालांकि, होली पर्व पर गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं थी, मगर डिलीवरीमैन के अभाव में यह ग्राहकों के घर नहीं पहुंच सका। डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुकिंग के नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सिंगल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी, जो पहले 15 दिन पर होती थी। डबल सिलिंडर कनेक्शन वाले 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे। ये भी पढ़ें - वर्ल्ड कप जीत पर देर रात चलता रहा जश्न, आतिशबाजी करने के साथ उड़ाया अबीर-गुलाल, तस्वीरें ये भी पढ़ें - सीएम योगी की सौगात: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी साड़ी-यूनिफॉर्म, बीमा-आयुष्मान कार्ड का भी लाभ एसोसिएशन के सदस्य प्रमोद बंसल ने बताया कि रविवार को घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 950.50 रुपये और व्यावसायिक की 2006 रुपये हो गई है। इंडियन ऑयल गैस सिलिंडर के ग्राहक तीन तरह से बुकिंग करा सकते हैं। सहालग में संकट: कारोबारियों ने यह भी बताया कि युद्ध के चलते संकट का असर शादी समारोह तक पहुंच गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए सख्ती की है। इससे सहालग में संकट उत्पन्न हो सकता है। अब बॉटलिंग प्लांट में मौजूद स्टॉक के आधार पर ही बिलिंग की जाएगी और एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। व्यावसायिक उपभोक्ताओं, कैटरिंग व्यवसायियों के सामने अब असहज स्थिति है। बुकिंग पर पाबंदी लगने से ऐन वक्त पर आपूर्ति न मिलने पर आयोजनों में समस्या आ सकती है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से करें बुकिंग व्हाट्सएप 7588888824 मिस कॉल 8454955555 आईवीआरएस 7718955555 नोट: यह सुविधा सिर्फ इंडियन ऑयल के ग्राहकों के लिए है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 08:27 IST
अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध के कारण संकट: संभल कर खर्च करें गैस, अब 25 दिन पर मिलेगा सिलिंडर #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #AmericaIsraelIranWar #SubahSamachar
