Haridwar News: पैसे के लेनदेन के लिए हुई मारपीट में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पल्लवी गुप्ता पत्नी ललित गुप्ता निवासी भारत माता पुरम कॉलोनी, भूपतवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मई की रात वह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान अजय गोस्वामी, काजल शर्मा, शीतल विश्नोई समेत अन्य महिलाएं उनके घर में घुस आईं और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ईंट-पत्थरों से घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट के दौरान उन्हें नीचे गिरा दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।पल्लवी ने बताया कि अजय गोस्वामी से उनका पैसों का लेन-देन था। इसके एवज में केनरा बैंक के चार चेक और बैंक ऑफ वडोदरा का एक चेक गिरवी तौर पर दिए थे। आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने अभद्रता की और चेक वापस करने का दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बता दें कि इससे पहले शीतल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: पैसे के लेनदेन के लिए हुई मारपीट में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज #Cross-FIRsRegisteredFollowingAltercationOverMonetaryTransaction #SubahSamachar