Rudraprayag News: बस अड्डे पर गैस वाहन पहुंचते ही उमड़ी भीड़, ओटीपी व्यवस्था बनी परेशानी

रुद्रप्रयाग। रविवार को नगर मुख्यालय के बस अड्डे पर गैस वाहन पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डांगसेरा, हितडांग, बेलणी, अपर बाजार और मकड़ी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते बस अड्डे पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। गैस वाहन में करीब 250 सिलेंडर लदे थे, जिनका वितरण सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान ओटीपी न आने, केवाईसी व सत्यापन की दिक्कतों के कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग घंटों इंतजार के बाद भी गैस न मिलने पर निराश होकर लौट गए।---युवा ही नहीं समझ पा रहे तो बुजुर्ग कैसे समझेंगे ओटीपी का सिस्टमरुद्रप्रयाग। गैस वितरण के दौरान तकनीकी प्रक्रिया लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। साइन बुकिंग, ओटीपी, डीएसी और कनेक्शन नंबर के एसएमएस की जटिल प्रक्रिया में युवा भी उलझते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बुजुर्गों के लिए यह व्यवस्था और भी कठिन साबित हो गई है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के बाद मिस्ड कॉल करने पर डीएसी नंबर तो आ रहा है, लेकिन कनेक्शन नंबर नहीं मिलने के कारण सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इधर, दरमोला क्षेत्र से आई एक बुजुर्ग महिला को भी बिना सिलेंडर लिए वापस लौटना पड़ा, क्योंकि उनके फोन पर ओटीपी नहीं आया। स्थानीय महिला संगीता देवी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राशन अंगूठा लगाकर मिल सकता है तो गैस सिलेंडर के लिए इतनी जटिल प्रक्रिया क्यों। वहीं कई ऐसे उपभोक्ता भी दिखे जिनके मोबाइल नंबर बंद थे, जिससे वे ओटीपी प्राप्त नहीं कर सके और उन्हें मोबाइल रिचार्ज के लिए भटकना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 15:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: बस अड्डे पर गैस वाहन पहुंचते ही उमड़ी भीड़, ओटीपी व्यवस्था बनी परेशानी #CrowdsGatheredAtTheBusStandAsGasVehiclesArrived #CausingProblemsWithTheOTPSystem #SubahSamachar