Kullu News: त्रांबली में देव दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के त्रांबली गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आराध्य देव महादेव के दर्शन के लिए रविवार को सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। त्रांबली में दो दिवसीय बिरशू मेला समाप्त हो गया है, लेकिन देवता बिजली महादेव, पिरड़ी महादेव अपने-अपने देवालयों में विराजमान रहे। देवताओं के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। वहीं, देव नियमों के अनुसार सुबह के समय ग्रामीण महिलाओं ने देवताओं को धूप-पिलाने और पूजा की रस्म को भी निभाया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: त्रांबली में देव दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ #CrowdsOfDevoteesGatheredInTrambliToHaveDarshanOfTheDeity. #SubahSamachar