Jammu News: आसमान तले सजेगी जम्मू-कश्मीर की कला विरासत
- कला केंद्र जम्मू में बनेगा मूर्तिकला उद्यान- वर्षों से संग्रहित मूर्तियां पहली बार लोगों के लिए होंगी प्रदर्शित- पर्यटन,शिक्षा और संस्कृति को मिलेगा नया आयामसंवाद न्यूज एजेंसीजम्मू। कला केंद्र जम्मू जल्द ही प्रदेश को नई सांस्कृतिक पहचान देने जा रहा है। कला केंद्र परिसर में मूर्तिकला उद्यान की स्थापना की जाएगी। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की उत्कृष्ट कलाकृतियां खुले आसमान के नीचे स्थायी रूप से प्रदर्शित की जाएंगी। यह उद्यान प्रदेश की समृद्ध मूर्तिकला परंपरा और दृश्य कला को एक ही स्थान पर संजोने का महत्वपूर्ण प्रयास होगा। इससे पर्यटकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और कला प्रेमियों को प्रदेश की कला विरासत को नजदीक से देखने और समझने की अवसर मिलेगा।इस मूर्तिकला उद्यान की खास बात यह होगी कि यहां प्रदर्शित की जाने वाली अधिकांश मूर्तियां कला केंद्र की ओर से पूर्व वर्षों में स्कल्पचर कैंपों के दौरान तैयार की गई हैं। जम्मू-कश्मीर के कई प्रतिष्ठित मूर्तिकारों ने इन्हें तैयार किया था। स्कल्पचर गार्डन बनने के बाद पहली बार आम लोग इन्हें स्थायी रूप से देख सकेंगे। इस गार्डन में पद्मश्री राजिंदर टिक्कू, स्वर्गीय गोविंद कौर, शाइका मोही, शब्बीर मिर्जा, भीष्मबर मेहता, जसलीन सिंह, अरविंद कुमार और रविंदर सिंह जावल सहित कई प्रतिष्ठित मूर्तिकारों की मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। ---20 ग्रेनाइट से विशेष पेडेस्टल तैयार किए गए हैं : डॉ. राहीकला केंद्र के सचीव डॉ. जावेद राही ने बताया कि स्कल्पचर गार्डन के लिए कला केंद्र के घास के एक बड़े मैदान को चुना गया है। परियोजना के तहत 20 ग्रेनाइट से बने विशेष पेडेस्टल तैयार किए जा चुके हैं। इन पर मूर्तियों को स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा। इन पेडेस्टल का उद्देश्य मूर्तियों का सुरक्षित संरक्षण करने के साथ-साथ परिसर की सुंदरता को भी बढ़ाना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 02:45 IST
Jammu News: आसमान तले सजेगी जम्मू-कश्मीर की कला विरासत #CulturalNews #SubahSamachar
