Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने बनाई पेंटिंग, पाए पुरस्कार

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ओर से सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत बुधवार को चिनहट स्थित डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पर्यावरण की रक्षा-हमारा कर्तव्य विषय पर विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को चित्रों और लेखों के माध्यम से प्रस्तुत किया।संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। बौद्ध दर्शन प्रकृति के प्रति करुणा, मैत्री और सह-अस्तित्व का संदेश देता है। उन्होंने प्लास्टिक का कम उपयोग, कचरे का पृथक्करण, पुनर्चक्रण और पौधरोपण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार दिए गए। पांच-पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य राजेश्वर दयाल पांडेय मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Lucknow news



Lucknow News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने बनाई पेंटिंग, पाए पुरस्कार #LucknowNews #SubahSamachar