Agra News: साइबर अपराधी ने एक्सीएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

आगरा। साइबर अपराधी ने जलकल विभाग के एक्सीएन का मोबाइल हैक कर लिया। एक कारोबारी को मैसेज कर उससे 55 हजार रुपये उधार मांगे। कारोबारी से उसने एक विकास कार्य कराने की हामी भी भर ली। बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।जलकल विभाग के एक एक्सीएन को ताजगंज क्षेत्र के एक वार्ड का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साइबर ठग ने एपीके फाइल भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। उनके मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट में दर्ज नंबरों पर व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया। यूपीआई काम नहीं करने की बोलकर 55 हजार रुपये मांगने लगा। ताजगंज की 500 मीटर बाजार कमेटी के पदाधिकारी चेतन अरोड़ा के पास भी संदेश आया। पहले उन्होंने हां कर दिया। कुछ ही देर में उनके पास उसी नंबर से कॉल आ गई। साइबर अपराधी खुद अधिकारी बन बात करने लगा। चेतन ने उससे क्षेत्र की पुलिया निर्माण का कार्य कराने के लिए कहा। ठग ने कहा हो जाएगा। उन्होंने सिर्फ 20 हजार का इंतजाम होने की बोला तो आरोपी ने नंबर नोट करवाकर उसपर यूपीआई करने के लिए कहा। शक होने पर उन्होंने कॉल काट दी। मामले में डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। वैसे वर्तमान में मोबाइल हैक कर परिचितों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। किसी नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करें। जागरूक रहकर ही ठगी से बचा जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 13, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: साइबर अपराधी ने एक्सीएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये #CybercriminalHacksXEN'sMobile #DemandsMoneyFromBusinessman. #SubahSamachar