Noida News: तीन मंजिला घर में सिलेंडर फटने से लगी आग, छत पर फंसे 12 लोगों को सुरक्षित उतारा

तीन मंजिला घर में सिलेंडर फटने से लगी आग, छत पर फंसे 12 लोगों को सुरक्षित उतारा - सेक्टर-63 स्थित छिजारसी की घटना, कमरे में रखा सारा सामान जलकर हुआ राखमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। छिजारसी गांव स्थित एक तीन मंजिला मकान में बुधवार दोपहर छोटा गैस सिलेंडर फट गया। इससे कमरे में आग लग गई और पूरे मकान में धुआं भर गया। इस दौरान 12 लोग छत पर फंस गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया और छत से सभी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छिजारसी गांव में गली नंबर छह में सुभाष शर्मा का तीन मंजिला मकान है। इसमें कई कमरे बने हुए हैं और इनमें किराएदार रहते हैं। भूतल पर बने कमरे रहने वाला एक युवक अपने काम पर कंपनी चला गया था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक उसके कमरे में तेज धमाका हुआ और कुछ ही देर में आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा। इसके बाद आग देखकर कुछ लोग बाहर निकल गए और कुछ लोग छत पर चले गए। धमाके के बाद आग लगने से पूरे मकान में धुआं भर गया। सूचना पर दमकलकर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि आग को बुझा दिया गया है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: तीन मंजिला घर में सिलेंडर फटने से लगी आग, छत पर फंसे 12 लोगों को सुरक्षित उतारा #CylinderBlastInHouse #SubahSamachar