डीएलएड छात्र को मारी गोली: चार राउंड फायरिंग कर भाग निकले हमलावर, रंजिश या कुछ और; एक आरोपी ने किया सरेंडर

Ghazipur News: गाजीपुर सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में बृहस्पतिवार की रात तेरही के कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे डीएलएड छात्र को हमलावरों ने गोली मार दी। सिर के दाहिने तरफ पिछले हिस्से को चीरते हुए गोली निकल गई। खून से लथपथ छात्र अचेत होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर चार राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। घायल के चचेरे भाई ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर, शुक्रवार को मुख्य आरोपी श्याम बहादुर उर्फ बुद्धन सिंह ने गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि ताड़ीघाट निवासी राजू यादव (25) गांव के ही मन्नू चौधरी के यहां आयोजित तेरही कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। वह अभी घर से करीब 150 मीटर पहले गांव के उत्तरी छोर पर पहुंचा ही थी घात लगाए हमलावरों ने किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




डीएलएड छात्र को मारी गोली: चार राउंड फायरिंग कर भाग निकले हमलावर, रंजिश या कुछ और; एक आरोपी ने किया सरेंडर #CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar