Panipat News: दादा लख्मीचंद ट्रस्ट उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट को सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पानीपत कार्यालय में ओएसडी गजेंद्र सलूजा ने मंगलवार को अपने कार्यालय सम्मानित किया। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि दादा लख्मीचंद ट्रस्ट हरियाणवी संस्कृति की रक्षा कर रही हैं। यह निरंतर सांस्कृतिक आयोजन कॉलेज, स्कूलों में कराकर युवाओं को संस्कृति से जोड़ रही हैं। इनमें कलाकार अपनी अद्भुत कला और संस्कृति के माध्यम से हरियाणा की लोक परंपराओं, बोली और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने हरियाणा सरकार द्वारा संस्कृति के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यों की प्रशंसा की और संस्था की तरफ से सहयोग देने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर महासचिव नरेंद्र गर्ग, महिला संयोजिका सीमा हरियाणवी, मोना शर्मा, पवन धीमान, दिनेश जून, उमेद पांचाल व सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 03:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: दादा लख्मीचंद ट्रस्ट उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित #DadaLakhmichandTrustHonoredForExcellentWork #SubahSamachar