Himachal: हिमाचल में बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का दैनिक भत्ता तीन गुना बढ़ाया, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नियुक्त गैर सरकारी अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के दैनिक भत्ते में तीन गुना बढ़ोतरी की है। हिमाचल से बाहर आधिकारिक दौरे के दौरान इनके दैनिक भत्ते को 400 से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में 30 बोर्डों-निगमों में राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। वित्त विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दैनिक भत्ते में वृद्धि का मामला लंबे समय से विचाराधीन था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 14, 2026, 20:32 IST
Himachal: हिमाचल में बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का दैनिक भत्ता तीन गुना बढ़ाया, अधिसूचना जारी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpGovt #SubahSamachar
