Dalmandi Varanasi: 20 दिन बाद ध्वस्तीकरण फिर शुरू, 150 सुरक्षाकर्मी तैनात; मस्जिद के आसपास भीड़ ज्यादा

Dalmandi Market Varanasi: दालमंडी में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। करीब 20 दिन बाद एक बार फिर क्षेत्र में कार्रवाई शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर इलाके में हलचल तेज हो गई है।मौके पर पहुंचे अतुल अंजन त्रिपाठी ने तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ध्वस्तीकरण को लेकर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की ओर से लगातार लाउड हेलर और मुनादी के माध्यम से स्थानीय लोगों को सूचित किया जा रहा है कि वे समय रहते भवन खाली कर लें और अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dalmandi Varanasi: 20 दिन बाद ध्वस्तीकरण फिर शुरू, 150 सुरक्षाकर्मी तैनात; मस्जिद के आसपास भीड़ ज्यादा #CityStates #Varanasi #DalmandiVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar