MP: नींव खुदाई में निकला चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा! ब्रिटिशकालीन 42 सिक्के जब्त; मजदूरों के दावे ने चौंकाया
दमोह शहर के फुटेरा वार्ड क्रमांक-3 में एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला उस समय और ज्यादा चर्चाओं में आ गया, जब यहां काम कर रहे मजदूरों ने दावा किया कि जमीन से केवल 42 नहीं, बल्कि करीब 35 किलो चांदी के सिक्के निकले थे, जिन्हें कथित रूप से छिपा लिया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के फुटेरा इलाके की है, जहां शासकीय शिक्षक आलोक सोनी के पैतृक मकान में पिलर की खुदाई का काम चल रहा था। मजदूर नींव खोद रहे थे, तभी जमीन के भीतर मिट्टी में दबा एक हंडा (घड़ा)मिला। बताया जा रहा है कि हंड़े के भीतर पुराने चांदी के सिक्के भरे हुए थे। सिक्के निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ये भी पढ़ें-रीवा में भीषण हादसा:तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 14:48 IST
MP: नींव खुदाई में निकला चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा! ब्रिटिशकालीन 42 सिक्के जब्त; मजदूरों के दावे ने चौंकाया #CityStates #Crime #Damoh #MadhyaPradesh #SubahSamachar
