Bihar: दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग को लेकर बवाल! TTE और यात्री भिड़े, प्लेटफॉर्म पर मचा हंगामा
दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार को टिकट चेकिंग के दौरान महिला टीटीई और एक यात्री के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्री ने महिला टीटीई पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में रेल पुलिस और RPF के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। टिकट दिखाने में हुई देरी तो बिगड़ा मामला जानकारी के अनुसार, उद्यान दानापुर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद यात्री बोगियों से उतर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद महिला टीटीई ने एक यात्री से टिकट दिखाने को कहा। यात्री मोबाइल में टिकट दिखाने की कोशिश कर रहा था और इसमें कुछ देर हो गई। आरोप है कि इसी बात पर महिला टीटीई नाराज हो गईं और यात्री से अभद्र व्यवहार करने लगीं। यात्री ने भी प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दिया हंगामा महिला टीटीई के कथित व्यवहार से नाराज यात्री ने भी विरोध शुरू कर दिया। हाथ में मोबाइल लेकर वह टिकट दिखाने की बात कहता रहा और महिला टीटीई पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाने लगा। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। करीब 10 मिनट तक चलता रहा विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री करीब 10 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर हंगामा करता रहा। वह रेल पुलिस से महिला टीटीई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। स्थिति बिगड़ती देख महिला टीटीई वहां से हट गईं। RPF और रेल पुलिस ने संभाला मोर्चा मामले की जानकारी मिलने के बाद रेल थाना के अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने यात्री को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यात्री को उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। यह भी पढ़ें:खुद को IAS और अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था युवक, फर्जी ID-शराब समेत गिरफ्तार रेल प्रशासन ने नहीं दी आधिकारिक प्रतिक्रिया पूरे मामले पर रेल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दानापुर जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर यात्री की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 17:32 IST
Bihar: दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग को लेकर बवाल! TTE और यात्री भिड़े, प्लेटफॉर्म पर मचा हंगामा #CityStates #Patna #Bihar #दानापुरस्टेशनहंगामा #दानापुरTteविवाद #महिलाTteयात्रीविवाद #दानापुररेलवेस्टेशन #टिकटचेकिंगविवाद #दानापुरस्टेशनखबर #यात्रीहंगामा #SubahSamachar
