Raipur News: बर्थडे पार्टी में हथियार लहराकर डांस, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस

राजधानी रायपुर में युवकों की एक बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर अधनग्न अवस्था में हाथों में चाकू और शराब की बोतलें लेकर गैंगस्टर गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल क्लिप में पांच युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से तीन युवक बिना शर्ट के जींस पहनकर नाच रहे हैं, जबकि दो युवक केवल अंडरगारमेंट्स में दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक अपने साथियों को कंधे पर बैठाकर हथियार लहराते हुए डांस कर रहे हैं। वीडियो किसी निजी बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। हाल के समय में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चलन बढ़ा है। युवक कथित रूप से दहशत फैलाने या प्रभाव जमाने के उद्देश्य से इस तरह के वीडियो साझा करते हैं। यह वायरल वीडियो भी उसी प्रवृत्ति का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवकों की पहचान और वीडियो की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। यदि वीडियो में दिख रहे हथियार अवैध पाए जाते हैं या कानून का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 09:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Raipur News: बर्थडे पार्टी में हथियार लहराकर डांस, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #SubahSamachar