दंगल: चिमचिम, लकी थापा, बाबा लाडी और नकाबपोश दिखाएंगे दांवपेच, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम

नवाबगंज स्थित जागेश्वर धाम मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को दंगल में देश-विदेश के करीब 150 पहलवान दमखम दिखाएंगे। दंगल का आकर्षण भूटान के चिमचिम डोगरा, नेपाल के लकी थापा, मेवा थापा, शंकर थापा, हिमाचल प्रदेश के बाबा लाडी और नकाबपोश माैसम अली होंगे। यहां महिला पहलवान भी दांवपेच दिखाएंगी। श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा के दंगल संयोजक जितेंद्र पांडे ने रविवार को मंदिर परिसर में बताया कि दंगल दोपहर ढाई बजे से शुरू होगा। इसका उद्घाटन कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार करेंगी। पहली बार दंगल में भूटान के चिमचिम डोगरा को बुलाया है। नेपाल के मेवा थापा और शंकर थापा भी प्रदर्शन करेंगे। इस बार अखाड़े में झांसी की रेनू, गाजीपुर की बॉबी और गाजियाबाद की ब्यूटी प्रमुख रूप से शामिल होंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 09, 2026, 21:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दंगल: चिमचिम, लकी थापा, बाबा लाडी और नकाबपोश दिखाएंगे दांवपेच, महिला पहलवान भी दिखाएंगी दमखम #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Dangal #SubahSamachar