'15 साल के संघर्ष और इंतजार के बाद 2025 में बदली किस्मत'; 'धुरंधर' के उजैर बलोच बने दानिश पंडोर बोले

अभिनेता दानिश पंडोर इन दिनों अपनी फिल्मों 'धुरंधर' और 'छावा' को लेकर चर्चा में हैं। 'धुरंधर' में उन्होंने रहमान डकैत के भाई उजैर बलोच का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके काम को सराहा जा रहा है और अब दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों के बीच भी उन्हें लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। हालांकि, यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। 2010 में टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' के दूसरे सीजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले दानिश ने टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार काम किया, लेकिन जिस पहचान का वह वर्षों से इंतजार कर रहे थे, वह उन्हें 15 साल बाद मिली। दानिश के लिए 2025 किस्मत बदलने वाला साल साबित हुआ। इसी साल 'धुरंधर' के साथ उनकी फिल्म 'छावा' भी ब्लॉकबस्टर रही, जिसमें उन्होंने इखलास खान का किरदार निभाया था। अमर उजाला से खास बातचीत में अभिनेता ने अपने संघर्ष, लंबे इंतजार और आखिरकार मिली पहचान पर खुलकर बात की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'15 साल के संघर्ष और इंतजार के बाद 2025 में बदली किस्मत'; 'धुरंधर' के उजैर बलोच बने दानिश पंडोर बोले #Bollywood #Entertainment #CelebsInterviews #National #DanishPandor #DanishPandorAkaUzairBaloch #UzairBalochRoleInDhurandhar #Dhurandhar #Dhurandhar2 #धुरंधर2 #SubahSamachar