Meerut News: दानिश रशीद को सम्मानित किया

दौराला। कैली गांव निवासी एवं कैली वेल्फेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद दानिश रशीद को सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल सर्विस अवाॅर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान 13 जून को प्रयागराज के एक होटल में आयोजित जीवरण फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष सिंह और संस्थापक आकाश सहित अन्य अतिथियों ने दिया। वक्ताओं ने कहा कि दानिश रशीद लंबे समय से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें हरसंभव सहयोग भी उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने गांव कैली में पुस्तकालय की स्थापना कर शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: दानिश रशीद को सम्मानित किया #DanishRashidWasHonored. #SubahSamachar