Bihar : मांझी से जोड़कर जिस नेता का वीडियो हथियार के साथ राजद ने वायरल किया, अब वह तेजस्वी यादव पर करेंगे FIR
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे। उन्होंने मेरी छवि को धूमिल किया है। आपको कोई हक़ नहीं है कि आप किसी का एआई फोटो बनाकर उसकी छवि को धूमिल कीजिएगा। यह कहना हैदानिश रिजवान का, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्यों वायरल हुआ वीडियो दरअसल दानिश रिजवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पहले राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल किया गया और फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अकाउंट से पोस्ट किया गया। इस वीडियो में दिख रहा है किदानिश रिजवान एक वर्दीधारी से पिस्टल लेकर हवाई फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो के अनुसार माहौल शादी की तरह दिख रहा है। तेजस्वी यादव के अकाउंट पर इस वीडियो के साथ लिखा है कि, "पुलिस की पिस्तौल छिनकर खुलेआम फायरिंग करता यह शख्स केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का राजनीतिक सलाहकार है। यही नहीं यह व्यक्ति सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार का भी Advisor है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस गुंडागर्दी पर क्या कहेंगे यह छह: गोली किसकी छाती पर चल पर रही है मोदी जी सरासर यह मोदी प्रदत्त गुंडागर्दी है। सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार मुँह में दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।" क्या कहा दानिश रिजवान ने दानिश रिजवान से अमर उजाला ने इस सन्दर्भ में बातचीत की, तब दानिश ने बताया कि यह वीडियो एआई से जेनरेटेड है और मामला 2018 का। दानिश रिजवान ने बताया कि मेरे भाई की शादी थी और मैंने एयरगन से फायरिंग किया था। उस समय इस मामले को तूल दिया गया, जिस वजह से तत्कालीन एसपी की अनुशंसा पर मेरे लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया। मुझे बुलावा किया गया लेकिन मैं एसपी के पास नहीं गया, तब उन्होंने मेरे लाइसेंस कोकैंसिल करजबरन जमा करवा लिया। फिर उस आर्म्स को वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया, जिसमें यह रिपोर्ट आया कि इस पिस्टल से फायरिंग हुआ ही नहीं है। उसके बाद मैंने इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें कोर्ट में मेरे हथियार को वापस बहाल कर दिया। दानिश रिजवान से मांगी रंगदारी दानिश रिजवान ने बताया कि 18 मार्च को मुझसे 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। साथ ही इस बात कि भी धमकी दी गई कि तुम्हारा वीडियो वायरल कर तुम्हारी छवि खराब कर दूंगा। पहले मैंने उसे इग्नोर किया, लेकिन उसके अगले दिन ही यानी 19 मार्च को फेसबुक पर वह कुछ-कुछ लिखने लगा। तब मैंनेउस शख्स पर मैंने भोजपुर के नगर थाना में अपने भाई से प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले का अनुसंधान किया और इस मामले में पुलिस ने कल यानी बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।दानिश रिजवान ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने इस बात को काबुल करते हुए कहा कि उसने ए आई से वीडियो को बनाया है। मैं तो 'हम' पार्टी का कार्यकर्ता भी नहीं हूं दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा कि आप पहले वीडियो देखिए और समझिए। दानिश ने कहा कि तेजस्वी यादव आप यूँ ही कुछ भी बोलने और कहने से पहले कुछ बातों पर गौर जरुर कीजिए। दानिश ने दावा करते हुए कहा कि मुझे हम पार्टी का प्रवक्ता कहा जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है आज की तारीख में मैं प्रवक्ता तो क्या, हम पार्टी का कार्यकर्ता भी नहीं हूं। मैंने तो 2022 में ही पार्टी को अलविदा कह गया था। दस साल पुराना है वीडियो दानिश रिजवान ने कहा कि दूसरी बात यह कि आप जिसे पुलिस कह रहे हैं वह आज की तारीख में एएसआई है। दानिश ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह समझना चाहिए कि किसी सिपाही को सब इंस्पेक्टर के पदतक पहुँचने में कम से कम दस साल का समय लगता है। इसका मतलब बिलकुल स्पष्ट है कि यह वीडियो कम से कम दस साल पुराना जरुर है। दानिश ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने लिखा है,पुलिस की पिस्तौल छिनकर खुलेआम फायरिंग करता यह शख्स. तो आप यह समझ लीजिए कि उस शख्स ने अपनी नौकरी के पूरे काल में उसके पास हमेशा पिस्टल, इंसास और एसएलआर रायफल लेकर चला है।तीसरी बात यह कि उस वीडियो में मैं पतला दिख रहा हूं, जबकि आज की तारीख में मैं बहुत मोटा हो गया हूं। चौथी और अहम बात यह कि तेजस्वी यादव पहले खुद इस वीडियो को अच्छी तरह से देख लें। यूँ ही उनके चेले लोग कोई भी वीडियो पोस्ट कर देते हैं और तेजस्वी हीरो बनने लगते हैं। पुराने वीडियो पर हाय तौबा क्यों दानिश रिजवान ने कहा कि जो मामला 2018 में ही ख़त्म हो चुका है, उस पुराने वीडियो पर आज हाय तौबा क्यों किया जा रहा है उस वीडियो को आज वायरल करने का क्या मतलब है दानिश ने कहा कि इस पूरे मामले पर मैंने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें एक अभियुक्त की गिरफ्तारी भी हुई है। कुछ और लोग भी उस गैंग में शामिल हैं जो इस वीडियो को लगातार वायरल कर रहे हैं, उनकी भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। दानिश ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कोई उस वीडियो को वायरल कर रहा है, तो इसका मतलब यह इ होगा न कि वह शख्स भी उस संगठन में शामिल है तेजस्वी यादव पर होगी प्राथमिकी दर्ज दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि आपको किसने यह अधिकार दे दिया है कि आप किसी का एआई से वीडियो बनाकर उसे गलत तरीके से वायरल कर दीजिएगा दानिश ने कहा कि मैंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन अब उस प्राथमिकी में तेजस्वी यादव को भी शामिल करुंगा। दानिश ने कहा कि मैं किसी भी सूरत में किसी को भी नहीं छोडूंगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 23:01 IST
Bihar : मांझी से जोड़कर जिस नेता का वीडियो हथियार के साथ राजद ने वायरल किया, अब वह तेजस्वी यादव पर करेंगे FIR #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
