व्यवस्था का अंधेरा : जिला अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में देखे मरीज
करनाल। वीरवार और समय दोपहर एक बजे जिला नागरिक अस्पताल की बिजली गुल हो गई। अचानक फॉल्ट आने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। वहीं उपकरण ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं। हालात तब और बिगड़ गए जब बैकअप के लिए लगा जेनरेटर भी समय पर चालू नहीं हो सका। टॉर्च और मोबाइल की रोशनी के सहारे इलाज चलता रहा। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज भी गर्मी से बेहाल दिखे। पंखे और कूलर बंद होने के कारण तीमारदार कागज व फाइलों से हवा करते नजर आए। कई जगह मरीजों को बेड छोड़कर खुले स्थानों की ओर जाना पड़ा, ताकि थोड़ी राहत मिल सके। इस दौरान अंधेरे और उमस भरे माहौल में मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।शुरुआत में अस्पताल प्रशासन को उम्मीद थी कि कुछ ही मिनटों में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति बिगड़ती चली गई। जब जेनरेटर चालू करने की कोशिश की गई तो वह भी नहीं चला। बाद में उसमें नई बैटरी लगाकर उसे चालू करने का प्रयास किया गया जिसके बाद बैकअप व्यवस्था आंशिक रूप से बहाल हो सकी। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:43 IST
व्यवस्था का अंधेरा : जिला अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में देखे मरीज #DarknessOfTheSystem:PatientsSeenInTheLightOfMobilePhonesInTheDistrictHospital #SubahSamachar
