Gurugram News: जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला से रामपुरा तक अंधेरा

कई जगहों पर लाइट खराब, हादसे का खतरासंवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय खेड़की दौला टोल से रामपुरा तक कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह अंधेरे में डूब जाती हैं। इससे वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने में दिक्कत होती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से इस हाईवे पर सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं या जल नहीं रही हैं। इस वजह से लोगों को रात के समय अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है। हाईवे पर कई जगह लोग रात के समय अंधेरे में सड़क पार करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। सात-आठ महीने से खराब है स्थितिशिकोहपुर और रामपुरा के लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई है लेकिन पिछले सात से आठ महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीच में बन रहे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का काम भी अंतिम चरण में आकर रुक गया है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रात के समय लोग मजबूरी में घुमावदार और व्यस्त सड़क को जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। यह नेशनल हाईवे होने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार भी बहुत तेज रहती है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। इलाके में स्ट्रीट लाइटों को लेकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए खेड़की से लेकर हरियाणा राजस्थान बॉर्डर तक सर्वे किया जा रहा है। पुरानी खराब लाइटों को ठीक किया जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां नई लाइटें भी लगाई जाएंगी ताकि लोगों को रात के समय अंधेरे की परेशानी न हो। योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला से रामपुरा तक अंधेरा #DarknessOnJaipurHighwayFromKherkiDaulaToRampura #SubahSamachar