Datia By Election Result: दतिया में BJP की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का ये वाला पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल

Datia By Election Result: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6 हजार से अधिक वोट के अंतर से हरा दिया। दतिया में बीजेपी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। बता दें कि, टिकट कटने के बाद दतिया में भाजपा की पहली बड़ी संभा में नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताने के लिए घर-घर जाने का ऐलान किया था, इसके साथ ही वह भावुक भी हो गए थे। दरअसल, आशुतोष तिवारी के नामांकन रैली के मंच पर नरोत्तम मिश्रा के आंसू छलक पड़े थे। वहीं, अब दतिया में बीजेपी की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Datia By Election Result: दतिया में BJP की हार के बाद नरोत्तम मिश्रा का ये वाला पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल #IndiaNews #National #DatiaByElectionResult #Bjp #NarottamMishra #Congress #SubahSamachar