Datia Election 2026 Live: दतिया के सवा दो लाख लोग आज चुनेंगे अपना विधायक, 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उप चुनाव के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज यहां मतदान होना है। प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोटर अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केन्द्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें एक लाख 16 हजार 116 पुरुष, एक लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 शामिल हैं। 291 मतदान केंद्र 291 मतदान केन्द्रों में 185 ग्रामीण मतदान केन्द्र एवं 106 शहरी मतदान केन्द्र शामिल हैं। जिसमें 233 क्रिटिकल एवं 28 बल्नरेबल मतदान केन्द्र शामिल है। निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। मतदान के दौरान 1280 मतदान कर्मी एवं 215 माईक्रो आब्जर्बर निष्पक्ष मतदान कराने में तैनात रहेंगे। क्यों हो रहे दतिया में उपचुनाव दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। राजेंद्र भारती की सदस्यता एक पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषसिद्धि के बाद समाप्त हुई। यह मामला वर्ष 1998 का है। आरोप था कि उनकी मां के नाम से संचालित संस्था की बैंक एफडी को नियमों के विपरीत बढ़ाकर उससे राशि निकाली गई। अदालत ने इसे बैंक धोखाधड़ी का मामला मानते हुए सजा सुनाई। हालांकि, बचाव पक्ष का कहना है कि मामला बेहद पुराना है और इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हैं। इस मामले में उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। कौन-कौन है मैदान में बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में 21 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दामोदर यादव मुकाबला त्रिकोणीय कर सकते हैं। इसके अलावा 18 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला दतिया के दो लाख 20 हजार वोटर करेंगे। परिणाम तीन अगस्त को आएंगे। दतिया अब तक में कैसा रहा मतदान दतिया विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अभी तक का सर्वाधिक 80.20 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना था। यह 1957 के बाद का सर्वाधिक था। सबसे कम मतदान 1957 में 41.51 प्रतिशत हुआ था। पिछले तीन लोकसभा चुनाव को देखें तो दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव में दतिया में 66.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। जाहिर है स्थानीय उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं के लिए मतदाताओं को घरों से निकाल कर मतदान केंद्र तक लाना सबसे चुनौतीपूर्ण होगा। जागरूक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करे। विश्व के कई देशों में मत डालना अनिवार्य है। फिर भी देश के साथ मध्य प्रदेश में मतदाताओं में जागरूकता आई है और अब पहले की अपेक्षा अधिक मतदान होने लगा है। दतिया विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत चुनाव वर्ष मतदान (%) 1957 41.51 1962 55.59 1972 62.79 1977 60.16 1980 52.54 1985 50.25 1990 60.60 1993 63.44 1998 63.36 2008 73.31 2013 75.31 2018 77.20 2023 80.20

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 00:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Datia Election 2026 Live: दतिया के सवा दो लाख लोग आज चुनेंगे अपना विधायक, 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला #CityStates #Bhopal #Datia #MadhyaPradesh #SubahSamachar