Noida News: देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही बेटियांः दीपा मलिक

फोटो-गौड़ इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में महिला सशक्तिकरण का संदेश, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समांसंवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। एक शिक्षित बेटी न केवल परिवार बल्कि देश के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है। यदि परिवार में एक बेेटी पढ़ जाती है तो परिवार की सात पीढ़ियां संवर जाती हैं। यह बातें शुक्रवार को गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में शक्ति : सेलिब्रेटिंग एम्पावरमेंट थीम पर आयोजित हुए वार्षिकोत्सव 8.0 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री व खेल रत्न से सम्मानित पैरा एथलीट डॉ. दीपा मलिक ने कहीं। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन द्वारा डॉ. दीपा मलिक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में ई-वेस्ट से तैयार विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। गौड़ ग्रुप ऑफ स्कूल्स की निदेशक मंजू गौड़ ने कहा कि समाज के निम्न वर्ग की कई बेटियां संसाधनों के अभाव में अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 15:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही बेटियांः दीपा मलिक #DaughtersArePlayingAnImportantRoleInNationBuilding:DeepaMalik #SubahSamachar