Noida News: वूशु वूमेन लीग में जिले की बेटियां लेंगी हिस्सा
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन की ओर से आयोजित खेलो इंडिया वूशु वूमेन लीग में गौतमबुद्ध नगर की बेटियां भी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 18 मार्च को शामली खेल परिसर में होगी। गौतमबुद्ध नगर से सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में करीब 50 बालिकाओं के भाग लेने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, खिलाड़ियों के चयन के लिए सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने कहा कि वूशु जैसे मार्शल आर्ट्स खेलों में जिले की बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रतियोगिता से उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिलेगा। वहीं संघ के महासचिव मनीश कक्कर ने कहा कि लीग का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 17:45 IST
Noida News: वूशु वूमेन लीग में जिले की बेटियां लेंगी हिस्सा #DaughtersOfTheDistrictWillParticipateInTheWushuWomen'sLeague #SubahSamachar
