Kaithal News: हैंडबॉल में डीएवी पुलिस लाइन की टीम ने जीता स्वर्ण पदक

कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल में क्लस्टर स्तरीय हैंडबॉल एवं वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अंजू गंभीर और ऑब्जर्वर रुपिंदर वालिया की उपस्थिति में हुआ। हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल जींद ने रजत तथा ओएसडीएवी कैथल ने कांस्य पदक हासिल किया। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की नवनीत, अवनी और नूर ने स्वर्ण पदक, जबकि जसमीत और इशानी ने रजत पदक जीते। ओएसडीएवी की रवनीत और दशमिता ने स्वर्ण तथा धारवी, काशवी और विष्णु ने रजत पदक अर्जित किए। अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की वंदिता, साधना, दीक्षा और नैना ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि काव्या ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की इशिका ने रजत तथा ओएसडीएवी की तनिष्का ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के नक्ष ने स्वर्ण और परीक्षित ने रजत पदक जीता, जबकि ओएसडीएवी के परम ने रजत पदक अपने नाम किया। प्राचार्या अंजु गंभीर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: हैंडबॉल में डीएवी पुलिस लाइन की टीम ने जीता स्वर्ण पदक #DAVPoliceLinesTeamWonTheGoldMedalInHandball. #SubahSamachar