Agra University: कॉलेजों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, छात्रों को राहत; फिर खुल सकता है अंक अपलोड पोर्टल

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक परीक्षाओं और अंक अपलोड करने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। साथ ही छात्रों के हित में कार्रवाई के बाद अंक अपलोड के लिए पोर्टल भी खोला जा सकता है। ये भी पढ़ें -UP:जामुन की खेती से होगी बंपर कमाई, कलमी पौधे तीन साल में देने लगते हैं फल; वैज्ञानिकों ने बताया पूरा तरीका बीए, बीएससी और बीकॉम के चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के साथ द्वितीय सेमेस्टर के लिए भी प्रायोगिक परीक्षा और अंक अपलोड की अंतिम तिथि बीत चुकी है, इसके बावजूद कई महाविद्यालयों ने न तो प्रायोगिक परीक्षाएं कराई हैं और न ही छात्रों के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड किए हैं। प्रभारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद अब ऐसे महाविद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन नहीं किया। ये भी पढ़ें -UP:ई-वे बिल में छोटी गलती पर भारी जुर्माना क्यों व्यापारियों ने उठाई आवाज, एसआईबी जांच के लिए मांगी एसओपी सूची के आधार पर संबंधित संस्थानों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय में परीक्षा संबंधी कार्य पूरा नहीं करने वाले महाविद्यालयों पर आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। कहा कि महाविद्यालयों की लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को न भुगतना पड़े, इसे देखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रायोगिक अंक अपलोड करने के लिए पोर्टल दोबारा खोलने पर विचार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद महाविद्यालयों को अंतिम अवसर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें - UP:ढोलक की थाप के थे दीवाने, उसकी हुई ऐसी बेकदरी कूड़ा बीनकर भर रहा था पेट, सड़क किनारे मिली लाश

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra University: कॉलेजों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, छात्रों को राहत; फिर खुल सकता है अंक अपलोड पोर्टल #CityStates #Agra #UttarPradesh #Dbrau #MarksUploadPortal #PracticalExaminations #ActionAgainstColleges #FinancialPenalty #BaBscBcom #AgraUniversity #डॉ.भीमरावआंबेडकरविश्वविद्यालय #अंकअपलोडपोर्टल #प्रायोगिकपरीक्षा #SubahSamachar