Mahendragarh-Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने समाधान शिविर में सुनीं 117 शिकायतें
नारनौल। आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सोमवार को लघु सचिवालय के कमरा नंबर 118 में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नागरिकों की कुल 117 शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को एक तय समय सीमा के भीतर उनका निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाता है। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर, नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 17:38 IST
Mahendragarh-Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने समाधान शिविर में सुनीं 117 शिकायतें #DCAnupamaAnjaliHeard117ComplaintsAtTheGrievanceRedressalCamp. #SubahSamachar
