Karnal News: डीसी साहब, सुखबीर कॉलोनी में परोसी जा रही अवैध शराब
- समाधान शिविर में पहुंची शिकायत, मुख्यालय पर 10 और उपमंडलों में 6 मामले आएमाई सिटी रिपोर्टर करनाल। जिले में आयोजित समाधान शिविरों में सोमवार को लोगों ने प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यालय पर रमेश ने सुखबीर कॉलोनी में अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों के जमावड़े और महिलाओं की सुरक्षा पर को लेकर शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में जिलेभर में आयोजित शिविरों में 16 शिकायतें पहुंचीं। इनमें मुख्यालय पर 10, असंध में 4 जबकि नीलोखेड़ी और इंद्री में एक-एक शिकायत दर्ज हुई। वहीं घरौंडा उपमंडल में एक भी शिकायत नहीं पहुंची। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना है ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 02:56 IST
Karnal News: डीसी साहब, सुखबीर कॉलोनी में परोसी जा रही अवैध शराब #DCSahib #IllegalLiquorIsBeingServedInSukhbirColony #SubahSamachar
