Delhi NCR News: डीडीए बनाएगा पांच मल्टी-लेवल पार्किंग
कड़कड़डूमा, ओखला, दिलशाद गार्डन, द्वारका और सैनी एन्क्लेव में बनेंगी पार्किंगअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। डीडीए द्वारा राजधानी में बढ़ती पार्किंग समस्या को दूर करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख इलाकों में पांच मल्टी-लेवल पार्किंग बनाएगा। विभाग ने परियोजनाओं के विकास के लिए भूखंडों की ई-नीलामी की घोषणा की है।डीडीए के अनुसार ये परियोजनाएं कड़कड़डूमा, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, दिलशाद गार्डन, द्वारका और सैनी एन्क्लेव में प्रस्तावित हैं। इनकी कुल क्षमता 1,261 इक्विवेलेंट कार स्पेस (ईसीएस) होगी, जिससे घनी आबादी वाले इलाकों में सड़कों पर पार्किंग का दबाव कम होगा और ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा।11,048 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगी पार्किंगपरियोजनाओं के तहत कड़कड़डूमा में 248 ईसीएस, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में 362 ईसीएस, दिलशाद गार्डन में 232 ईसीएस, द्वारका में 134 ईसीएस और सैनी एन्क्लेव में 285 ईसीएस की पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी।तीन साल में काम पूरा करने का लक्ष्यडीडीए के अनुसार, ये व्यावसायिक गतिविधियां मास्टर प्लान 2021 के प्रावधानों के अनुरूप संचालित होंगी। सभी परियोजनाओं को अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भीकाजी कामा प्लेस में जल्द शुरू होगी पार्किंगडीडीए जल्द ही भीकाजी कामा प्लेस में एक और मल्टी-लेवल कार पार्किंग सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। इससे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में पार्किंग की समस्या को और कम किया जा सकेगा। बता दें कि इसी वर्ष फरवरी में नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में डीडीए द्वारा विकसित अत्याधुनिक मल्टी-लेवल कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया गया था। यहां 660 कारों के साथ 350 से अधिक दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 18:09 IST
Delhi NCR News: डीडीए बनाएगा पांच मल्टी-लेवल पार्किंग #DDAToBuildFiveMulti-levelParkingLots #SubahSamachar
